Saraikela (संजीव मेहता) : बीते दिनों इसरो का एक प्रतिनिधिमण्डल विद्युत् विभाग के अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार से उनके कार्यालय जाकर मिला था. उन्हें बहुत से सदस्यों से ये शिकायत मिल रही थी की मौनसून मे या हलकी फूलकी हवा या आंधी आते ही घंटो बिजली गुम हो जाती है जिससे लघु उद्धमियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. विद्युत् सेवा के सुचारु रूप से संचालन हेतु अन्य स्थानीय समस्याओं की भी चर्चा की गई थी और समस्याओं को सूचीबद्ध कर एक मांग पत्र दी गई थी.

अधीक्षण अभियंता ने इस पर तुरंत कार्यवाई करते हुए अपने विभाग के अधीनस्थ पदाधिकारियों को लिखित निर्देश दिया था की त्वरित कार्यवाई करते हुए लिखित समस्याओं के समाधान मे उचित कदम उठाया जाय, इसी पहल और आदेश के आलोक मे आज बिजली विभाग के एसडीओ दिलेश्वर महतो और जूनियर इंजीनियर सनी कुमार बारा के नेतृत्व मे एक टीम ने थर्ड फेज का दौरा किया. इसरो की टीम जिसमे शामिल थे रुपेश कतरियार, संदीप मिश्रा गौतम महापत्रा, अवनीत मूतरेजा, शम्भू मोदी, सतेंद्र सिंह बिट्टू, अवधेश सिंह एवं अन्य उद्धमी गण. पदाधिकारियों को उन स्थानों और पॉइंट्स को दिखाया जिसे दुरुस्त करने से ब्रेकडाउन हुए लोड शेडिंग मे व्यापक कमी आएगी. थर्ड फेज के दौरे के वक्त बहुत से लघु उद्धमियों ने पदाधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा जिसका सकारात्मक जवाब और सुधार का आश्वासन उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा दिया गया. आज पदाधिकारियों के इसरो संगठन के संग साइट विजिट का पहला दिन था जो थर्ड फेज से शुरुआत हुआ. अब आने वाले दिनों मे पूर्व सुचना देकर पदाधिकारियों का दौरा इसरो संग क्रमबद्ध तरीके से हर फेज मे किया जायेगा जिससे वैसे उद्धमी जो जुस्को मे नहीं गई हैं उनके समस्याओं को विभाग गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाई कर राहत पहुँचाने का काम करेगी.




