Saraikela (संजीव मेहता) : औद्योगिक क्षेत्र की प्रसिद्ध बॉडी बिल्डर कंपनी सूरज ऑटो मोबाइल कंपनी में कंपनी का ही सुरक्षागार्ड एक कर्मी के साथ मिलकर लोहे के पत्ती और हथौड़ा के साथ कीमती तांबे के प्लेट की चोरी कर रहा था। जिसे कंपनी के ही लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा और आदित्यपुर पुलिस के हवाले कर दिया, जिसे आज थाना प्रभारी ने जेल भेज दिया.

इस संबंध में थाना में आदित्यपर थाना कांड सं०-190/202 5,दिनांक-21.06.2025,धारा-303(२)/3 17(२) बी.एन.एस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी कंपनी के मालिक हरजीत सिंह, पिता- स्वर्गीय महेंद्र सिंह ने दर्ज कराई है. उन्होंने अपने लिखित आवेदन में कहा है कि उनके यहां काम कर रहे कामगार आकाश पुष्टि और सुरक्षा गार्ड प्रकाश यादव ने एक साथ मिलीभगत कर कंपनी से लोहा और तांबा चोरी कर रहा था. जिसमें, लोहा का पत्ती – 3 पीस, लोहा का समान – 8 पीस, एक लोहे का हथोडा, कॉपर तार का बंडल शामिल है.




