Advertisements
रोहतास (काराकाट): रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है। काराकाट थाना प्रभारी भागीरथ कुमार ने विशेष अभियान चलाकर गांव में चल रही 6 अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही लगभग 5000 लीटर महुआ शराब को भी मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। यह अभियान अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किया गया। जिससे क्षेत्र के शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
Advertisement

काराकाट थाना प्रभारी भागीरथ कुमार ने कहां की शराब के कारोबार को किसी भी सूरत में होने नहीं दिया जाएगा। जनता से भी अपील की है कि ऐसे कार्यों में लिप्त लोगों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ।ताकि समाज में नशा मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
Advertisement




