जमशेदपुर : जमशेदपुर के सबसे पुराना बिस्टुपुर स्थित आंध्र भक्त समाजम राम मंदिर में 56 वाँ ब्रह्मोत्सव का आयोजन किया गया। यह समारोह प्रति वर्ष दक्षिण भारतीय समाज द्वारा ग्यारह दिवसीय कार्यक्रम आयोजित की जाती है।इस वर्ष भी इसे हर्षोल्लास के मनाया गया,जिसमें आंध्र प्रदेश के अंकापल्ली से 4 पुरोहित और राम मंदिर के 4 पुरोहित इस पूरे कार्यक्रम को संपन्न कराने में शामिल हुए।

यह समारोह दक्षिण भारतीयों के महादेव भगवान बालाजी की पूजा की जाती है। जिनके 10 दिनों के पूजन के अंतिम ग्यारहवां दिन भगवान बालाजी की माता भू देव और श्रीदेवी से कल्याणम यानी विवाह कराया जाता है,इस कल्याणम कार्यक्रम में स्थानीय के बजाय आंध्रप्रदेश से आए वाद्य यंत्र का उपयोग किया जाता है जो एक अलग सुखद अहसास कराता है,जिसे देखने के लिए सिर्फ जमशेदपुर ही नहीं आंध्रप्रदेश से भी लोग शामिल होते है।वही कार्यक्रम समापन के पश्चात सभी भक्तों के बीच प्रसाद वितरण की गई जिसे भगवान बालाजी के आशीर्वाद के रूप में ग्रहण किए।




