Saraikela (संजीव मेहता) : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से मध्यप्रदेश के छतरपुर जिला में ‘संगठन सृजन अभियान’ के अंतर्गत पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त पूर्व मंत्री झारखण्ड सरकार श्री बन्ना गुप्ता का विधानसभा वार बैठक अंतर्गत चंदला विधानसभा के बद्री विशाल मैरेज हॉल में ब्लॉक अध्यक्ष,मण्डलम अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, बी एल ऐ एवं जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक मजबूती, पार्टी को मजबूत बनाने, नए सदस्यों को जोड़ने, पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने, जिला अध्यक्षों के चयन, ब्लॉक से लेकर मंडलम, पंचायत, सेक्टर, वार्ड, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पार्टी की जड़ों को सशक्त करने के लिए संवाद किया.
इस दौरान जिला अध्यक्ष महाप्रसाद पटेल, पीसीसी पर्वेक्षक, रूद्र प्रताप सिंह जी, लोकसभा प्रत्याशी कविता सिंह महारानी, हरिप्रसाद अनुरागी पूर्व प्रत्याशी, अनीता सिंह पूर्व नगर परिषद, गुलाब यादव पूर्व मंडी अध्यक्ष, जयेंद्र श्रीवास्तव ब्लॉक अध्यक्ष, शैलेंद्र तिवारी मंडलम अध्यक्ष, रामस्वरूप तिवारी, माधुरी मिश्रा, लाल जयप्रकाश खड़ी, लोकेन्द्र वर्मा युवा अध्यक्ष, अशोक मिश्रा प्रदेश सदस्य, केसू राजा, अनीस खान कार्य अध्यक्ष, आदित्य सिंह कार्य अध्यक्ष, दीपांशु यादव प्रदेश उ आईटी सेल, हरगोविंद अहिरवार, नरेश पटेल युथ कांग्रेस, समेत अन्य पदाधिकारियों उपस्थित थे..

April 30, 2026 1: 20 am
Breaking
- खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन हेतु सघन जांच, उल्लंघन पर नियमित कार्रवाई कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
- MSME मंत्रालय ने झारखंड के सरायकेला खरसावां में एंटरप्रेन्योर अवेयरनेस और स्पेशल वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया
- टाटा स्टील गम्हरिया के दुगधा प्लांट की झाड़ियों में लगी आग। प्रबंधन ने डेढ़ घंटे बाद भेजी अग्निशमन गाड़ी। बच्चों ने घरों से पानी लाकर आवासीय क्षेत्र में आग फैलने से रोका।
- जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले
- नीलडीह सिग्नल पर दो हादसों से मचा हड़कंप, जाम के बीच ट्रक-कार की टक्कर
- जिला परिषद् भवन मे विकास कार्यों को लेकर DDC के मौजूदगी मे हुई बैठक, कई समस्यायों के निदान की मांग की
- निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगेगी रोक—फीस वृद्धि अधिकतम 10% तक सीमित, दो वर्षों से पूर्व वृद्धि पर प्रतिबंध : डीसी
- कोषागार घोटाले में आईपीएस तक पहुंची आंच, 14 जिलों के एसपी जांच के घेरे में



