Saraikela (संजीव मेहता) : पूर्वी सिंहभूम के कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने टाटानगर के एआरएम को ज्ञापन सौंपा है जिसमें रेल विभाग के द्वारा टाटानगर स्टेशन क्षेत्र का विकास बड़े पैमाने पर करने की योजना लाई जा रही है. कांग्रेस पार्टी ऐसे विकास का समर्थन करती है, लेकिन विकास के कारण टाटानगर स्टेशन क्षेत्र के अगल बगल के बस्तियों में बड़े पैमाने में लोग बसे है जिन्हें बेघर होने का खतरा है.

ये आम जनता काफी गरीब परिवार के लोग हैं जो वर्षो वर्षो से बसे हैं जो वोटर कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड, बिजली कनेक्शन आदि से युक्त हैं इनके बच्चे यही पढ़ाई लिखाई भी कर रहे है या कर चुकें है. अपने रोजमर्रा की कमाई को एक एक पाई जोड़कर रेल भूमि पर घर द्वार भी बनाए है अब इन्हें एका एक विस्थापित होने का खतरा है. अब बसे हुए आम जनता को मानवता के दृष्टिकोण से रेलवे सरकार द्वारा बसाया जाए. इन परिवारों को बसाने तथा बड़े पैमाने पर मुआवजा भी प्रदान किया जाए. अतः कांग्रेस पार्टी जनहित की बात आप के संज्ञान में रख रही है. जिससे रेल विभाग द्वारा आम जनता को पुनर्वास के माध्यम से बसाया जा सके.




