बिक्रमगंज(रोहतास) : भाजपा बिक्रमगंज नगर कार्य समिति की बैठक ऋषुराज होटल तेंदुनी चौक बिक्रमगंज में आयोजित की गई । जिस बैठक की अध्यक्षता नगर उपाध्यक्ष रवि कुमार उर्फ मंगल एवं संचालन नगर महामंत्री सुदर्शन प्रसाद वैश्य ने की । कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत से की गई । साथ ही आए हुए आगत अतिथियों को सम्मानित किया गया ।

उसके उपरांत पूर्व जिलाध्यक्ष मदन प्रसाद वैश्य ने नगर व मंडल के सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्व को कुशलता पूर्वक निर्वहन करने की बातें कहीं । भाजपा जिला प्रवक्ता नवीन चंद साह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव हेतु बूथ को सशक्तिकरण तथा 11 सदस्य बूथ कमेटी बनाना है । उसके बाद अन्य गणमान्य लोगों नें बेमिसाल विकसित भारत संकल्प तथा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव पर अपना-अपना विचार रखा । बैठक में देव मुनि पांडेय,भोला कुमार सिंह,रवि कुमार पांडेय,अमर सिंह,अमरजीत कुमार, रवि राज,नीतेश सिंह,कुणाल कुमार, नागेंद्र कुमार,संजय कुमार गुप्ता, जितेंद्र ठाकुर,अंकित कुमार,रवि, संजय कुमार गुप्ता,दिवाकर द्विवेदी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।




