Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर थाना अंतर्गत सालडीह बस्ती में दिनांक 01.06.25 को संध्या- 7 बजे के करीब आदित्यपुर थाना अंतर्गत त्रिपुरारी कॉलोनी, सालडीह बस्ती में 4 अपराधकर्मियों द्वारा दीपांकर भुईंया, पिता- स्वदेश भुईयां को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था. इस संबंध मे आदित्यपुर थाना कांड सं0-161/2025, दिनांक- 01.06.2025, धारा- 109 B.N.S- 2023 एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया एवं काण्ड के त्वरीत उद्भेदन एवं इसमे संलिप्त अज्ञात अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला के नेतृत्व मे एक टीम का गठन किया गया था.

गठित टीम द्वारा भौतिक साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर 24 घंटो के अंदर काण्ड का त्वरीत उद्भेदन कर दिया गया. इस घटना मे संलिप्त अपराधकर्मी (01) मोहित प्रमाणिक उर्फ छोटकु उम्र- करीब 21 वर्ष, पिता- सुभाष प्रमाणिक, (02) सुजल अधिकारी उर्फ सुजल बच्चा उर्फ बोडु, उम्र- करीब 21 वर्ष, पिता- गोपाल अधीकारी, (03) रोहित देशपांडे उर्फ चिकु, उम्र- करीब 22 वर्ष, पिता- रमेश देशपांडे, एवं (04) जिशू गोप, उम्र- करीब 20 वर्ष, पिता- गणेश गोप को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के क्रम मे गिरफ्तार अपराधकर्मियों ने स्वीकारोक्ति बयान में गोली मारने की बात स्वीकार की. इसी के आधार पर काण्ड मे प्रयुक्त 01 (एक) लोडेड पिस्टल, 7.65 MM का 02 (दो) जिंदा गोली एवं घटना कारित करने मे प्रयोग मे लाये गये Hero Splender मोटरसाईकिल संख्या- JH05DT 9883 को बरामद किया गया है. अब तक के अनुसंधान एवं गिरफ्तार अपराधकर्मियों से पूछताछ मे अपराधकर्मी सुभाष प्रमाणिक के बेटे मोहित प्रमाणिक ने यह स्वीकार किया कि अगस्त- 2024 मे अपने पिता के उपर हुए फायरिंग को लेकर बदले की भावना से अपने दोस्तों के साथ मिलकर दीपांकर भुईया को जान मारने की नियत से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल किया है.




