जमशेदपुर : आदिवासी प्रतिष्ठा की विभिन्न मांगों को लेकर आदिवासी बचाव मोर्चा और सीरम टोली सरना स्थल बचाव मोर्चा ने 4 जून को संपूर्ण झारखंड बंद का ऐलान किया है। इसे लेकर जमशेदपुर के बारीडीह में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को बिरसा सेना के केंद्रीय अध्यक्ष दिनकर कच्छप ने जानकारी देते हुए बताया कि आदिवासियों का अहित होते देख पिछली सरकार को हटाकर आदिवासियों ने अबुआ सरकार को काबिज किया,लेकिन ये सरकार भी आदिवासियों के प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ कर रही।

इनके द्वारा आदिवासियों की धार्मिक स्थल पारस पहाड़ को पर्यटन स्थल बना दिया गया,आदिवासियों की जमीन की लूट मची हुई है, सरना स्थल का अतिक्रमण हो रहा है, अब रांची स्तिथि सीरम टोली सरना स्थल के समीप एक साजिश के तहत फ्लाई ओवर का रैंप पुल उतरा जा रहा है जिसे हटाने के लिए आदिवासी संगठन ने कई बार सरकार को अवगत कराया है,लेकिन कोई पहल नहीं हुई। इन सब मांगो को लेकर 4 जून को फ्लाई ओवर उद्घाटन समारोह के खिलाफ संपूर्ण झारखंड बंद का निर्णय लिया है।जिसमें सभी आदिवासी संगठन इस आह्वान के समर्थन में सड़क पर उतरेंगे।




