सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय द्विवेदी ने इंडो डेनिस टूल रूम के प्रशिक्षण कार्यों का निरीक्षण कर जाएगा लिया। आदित्यपुर स्थित इंडो-डेनिश टूल ट्रेनिंग सेंटर का दौरा कर क्षेत्र के नवयुवकों के लिए उपयुक्त दक्षता विकास के अवसरों की जानकारी ली गई।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों व संस्थान के प्रतिनिधियों से विस्तृत बातचीत हुई, जिसमें विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों और संसाधनों की उपलब्धता पर चर्चा की गई। केंद्र में मौजूद आधुनिक उपकरण, व्यावसायिक अनुशासन और प्रशिक्षकों की गुणवत्ता ने यह संकेत दिया कि यहां युवाओं को उपयोगी व्यावसायिक ज्ञान प्रदान किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार की विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 18 विभिन्न पारंपरिक व आधुनिक शिल्पों में सिखाने हेतु नामांकन लिए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्योग आधारित नौकरी हेतु तैयार करना है। इन प्रयासों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर कुशल मानव संसाधन तैयार कर रोजगार के नए द्वार खोले जा सकते हैं। भ्रमण के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि प्रशासनिक सहयोग और सही मार्गदर्शन से यह प्रशिक्षण केंद्र क्षेत्रीय प्रतिभाओं को सशक्त दिशा प्रदान करता है। प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय द्विवेदी ने भ्रमण के दौरान कहा कि प्रखंड स्तर से हर संभव सहयोग प्रदान किए जाएंगे।

June 19, 2026 5: 58 pm
Breaking
- अरका जैन यूनिवर्सिटी : रज उत्सव में परंपरा के रंग व संस्कृति की सुगंध से सराबोर हुआ कैंपस।
- पिस्टल के साथ रील बनाने और शोशल मिडिया मे दबंग दिखाने का शौक युवक को पड़ा महंगा, चढ़ा पुलिस के हत्थे, गया जेल.
- बेटे पर संकट का डर दिखाकर की सात लाख की ठगी, अंधविश्वास के जाल में फंसी महिला।
- डॉ. बशीर बद्र: सफ़र थमा, विरासत नहीं — सुल्तान ए. गहलोत
- 10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी।
- गंडा समाज ने अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन।
- राज्यसभा के आए चुनाव परिणाम, क्या झारखंड के राजनीतिक समीकरण पर डालेंगे असर।
- हजारीबाग में वज्रपात का कहर, तीन लोगों की हुई मौत।




