सरायकेला (संजीव मेहता) : आदित्यपुर थाना अंतर्गत मुख्य रोड के एम टाइप के एम 31 में रहनेवाले प्रसिद्ध दंत चिकित्सा गौरव राज सिंह के घर में घुसकर लुटपाट और छिनतई की घटना हुई है. छिनतई रिटायर्ड सिविल सर्जन से हुई है. अपराधियों ने अपना निशाना रिटायर्ड सिविल सर्जन को बनाया है जिन से लूटपाट करते हुए गले से सोने की चैन एवं अंगूठी लूटकर फरार हो गए हैं.

घटना आदित्यपुर एम टाइप मेन रोड की है, जहां आदित्यपुर एम-31 निवासी सुप्रसिद्ध डेंटिस्ट, डॉक्टर गौरव राज सिंह के पिता रिटायर्ड सिविल सर्जन पृथ्वीराज सिंह के साथ शाम तकरीबन 4:30 बजे बाइक पर सवार होकर आए दो सज्जन ने की है. सज्जन दे दिखने वाले दो व्यक्ति ने घर में आमंत्रण कार्ड देने के बहाने प्रवेश कर गले से सोने की चेन और अंगूठी लूटपाट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. मामले को लेकर आदित्यपुर थाने में पीड़ित रिटायर्ड सिविल सर्जन डॉक्टर पृथ्वीराज सिंह ने शिकायत की है. पीड़ित ने बताया कि शाम 4:30 बजे बाइक पर सवार दो व्यक्ति उनके घर आए, डोर बेल बजाने के बाद जब नौकरानी बाहर निकली तो कहा कि घर के सदस्य को बुलाए, उनके नाम पर एक कार्ड है. नौकरानी द्वारा कार्ड देने की बात कही गई जिस पर लूटपाट करने आए व्यक्ति ने बार-बार घर के लोगों को बुलाने को कहा. इसके बाद डॉक्टर पृथ्वीराज सिंह जैसे ही घर के मुख्य दरवाजे पर पहुंचे तभी एक व्यक्ति ने उनके गले में झपट्टा मार सोने की चेन खींच ली, जिससे वे लड़खड़ा कर नीचे गिर गए. इसके फौरन बाद अंगुली से अंगूठी को भी छीन लिया और दोनों मौके से फरार हो गए. लूटपाट करने वाले युवकों ने अच्छे कपड़े और गले में बैग टंगा था, जिससे किसी को शक ना हो. इधर दोनों व्यक्तियों के घर में प्रवेश करने की वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड है जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है. गौरतलब है कि, लूटपाट के शिकार हुए डॉक्टर पृथ्वीराज सिंह जमशेदपुर के पूर्व सिविल सर्जन चाईबासा एवं सरायकेला में एसीएमओ रह चुके हैं. आदित्यपुर मेन रोड स्थित एम टाइप मे जबरन घर में घुसकर पहली बार लूटपाट की हुई घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त है. पीड़ित रिटायर्ड सिविल सर्जन पृथ्वीराज सिंह के पड़ोसी उद्यमी मनोज कुमार ने पूरे घटना की निंदा करते हुए इसे समाज के लिए घातक बताया है. इन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि लूटपाट में शामिल दोनों युवकों को सीसीटीवी के आधार पर पहचान के बाद कड़ी पुलिसिया कार्रवाई की जाए. इधर घटना के संबंध में आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया है कि पीड़ित द्वारा लिखित शिकायत की गई है. पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज भी लगी है. जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.




