जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर और उसके आस पास अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त करवाई करने की तैयारी में जुट गई है। बता दे कि बिरसानगर सहित कई बस्तियां अतिक्रमित कर बसाया गया है और कई ऐसे क्षेत्र है जहां अतिक्रमित की जा रही है।

इसे लेकर जिला प्रशासन काफी गंभीर है, उपायुक्त अन्नय मित्तल ने साफ तौर पर कहा कि अतिक्रमण कारियो को चिन्हित कर उनके खिलाफ करवाई करने के निर्देश दिया गया है, उन्होंने जिले के सभी सीओ को सख्त निर्देश दिया गया है कि सभी सरकारी और टाटा लीज की जमीन का निरीक्षण करें और अतिक्रमण कारियों को चिन्हित करें, साथ ही अतिक्रमण मुक्त करने में जो भी खर्च आए उसे अतिक्रमण कारियों से वसूला जाए, इसके अलावा सभी सरकारी जमीन पर सरकार का बोर्ड लगाने का भी निर्देश दिया गया है, डीसी ने साफ कहा कि अगर सरकारी जमीन को अतिक्रमण करने मे किसी भी कर्मचारी का मिलीभगत सामने आती है तो उन पर सख्त करवाई करने का निर्देश दिया गया है।




