जमशेदपुर : बीते दिन सोनारी निवासी एक युवक की इलाज के क्रम में TMH में मौत होने पर बिल को लेकर शव को रोक दिया गया था,जिसके बाद समाजसेवी राजेश प्रसाद मुखी ने पहल करते हुए 74 हजार का बिल माफ कराकर अंतिम संस्कार कराया ।राजेश ने बताया कि सोनारी निवासी 32 वर्षीय युवक विकास पासवान ठेकेदारी में काम कर परिवार का भरण पोषण करता था।

7 मई को सर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था जिससे TMH में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दो दिन बाद उसकी मौत हो गई,आर्थिक स्तिथि सही नही होने के कारण इलाज का बिल 74 हजार रुपए बकाया रह गया जिस वजह से अस्पताल ने शव देने से इनकार कर दिया। परिवार वालो ने सहयोग के लिए राजेश से संपर्क की जिसने अस्पताल प्रबंधक से वार्ता कर बकाया बिल को माफ करा दिया वहीं उन्होंने अंतिम संस्कार में भी सहयोग की जिससे परिवार वालो को काफी राहत मिली।




