सरायकेला : आज 3 मई 2025 को श्री हेमंत सोरेन माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार के द्वारा अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में सरायकेला के दर्जनों अधिवक्ता शामिल हुए एवं इस ऐतिहासिक छन के गवाह बने इस अवसर पर सभी अधिवक्ताओं ने माननीय मुख्यमंत्री के साथ-साथ झारखंड सरकार के महाधिवक्ता एवं झारखंड अधिवक्ता कल्याण कोष ट्रस्टी कमेटी के अध्यक्ष श्री राजीव रंजन जी का भी आभार व्यक्त किया.

आज दर्जनों अधिवक्ता सरायकेला कोर्ट परिसर से सुबह 7:30 बजे रांची के लिए प्रस्थान किया जिसमें जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार, सचिव देवाशीष ज्योतिषी, पूर्व उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, पूर्व संयुक्त सचिव भीमसिंह कुदादा,अनूप कुमार साहू, आशुतोष कुमार, देव रंजन ज्योतिषी, बालेश्वर हेंब्रम,सरोज महाराणा, राम गोविंद मिश्रादीपक कुमार महापात्रा मनोज कुमार महाली,दुर्गा चरण जोंको, प्रदीपेंदु रथ, उमाकांत शर्मा,राजेंद्र तांती,तुलेश्वर प्रसाद महतो, लोकनाथ केसरी,राजेश मोदियार, बिरेन महतो,विवेक मंडल हरिश्चंद्र आचार्य,ऋषिकांत,राजेश कुमार,विषय ,पिंटू कुमार चौधरी सुनील सिंह देव,नाइकी हेंब्रम, भीम महतो,उमाकांत शर्मा,अभिषेक कुमार अरुण कुमार सिंह, अंकित कुमार सहित दर्जनों अधिवक्ता सरायकेला के लिए प्रस्थान किया एवं माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होकर इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी एवं माननीय महाधिवक्ता श्री राजीव रंजन जी का आभार व्यक्त किया।




