Advertisements
जमशेदपुर : स्त्री राष्ट्र की आधार शक्ति’ द्वारा पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में 4 मई को भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जमशेदपुर के मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, प्रेक्षागृह में आयोजित होगा।
Advertisement

जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी निदेशक डॉ. विकास दवे उपस्थित होंगे।स्त्री राष्ट्र की आधार शक्ति’ की अध्यक्ष डॉ. रागिनी भूषण ने जानकारी दी कि यह समारोह राष्ट्र सेविका समिति की प्रेरणा से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य नगरवासियों को पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जी के जीवन, कार्य और उनके आदर्शों से परिचित कराना तथा उनके प्रेरणादायक व्यक्तित्व से जनसमुदाय को प्रेरित करना है।





