जमशेदपुर: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 27 निर्दोष पर्यटकों की आतंकवादियों द्वारा हत्या किए जाने से पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है, हर तबके के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन भवन में काला बिल्ला लगाकर शांतिपूर्ण ढंग से दिन भर कार्य कर विरोध जताया। वहीं शाम मे शोकसभा का आयोजन किया गया जिसमें 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा के लिए शोक व्यक्त की।

इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आर एन दास,वाइस चेयर मैन स्टेट बार राजेश शुक्ला,उपाध्यक्ष बलाई पंडा स्टेट ,पूर्व महा सचिव अनिल तिवारी,अधिवक्ता एम के सिंह सहित बार एसोसिएशन के अधिवक्ता गण मौजूद थे,जिन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि कहा जाता था कि आतंकवादियों की कोई धर्म नहीं होती लेकिन जिसतरह से जघन्य हत्या की गई इससे स्पष्ट होता हैं की एक विशेष धर्म से संबंधित होकर पाकिस्तान के लिए कार्य करते है।ऐसे में भारत सरकार से मांग की है कि ऐसा सर्जिकल स्ट्राइक करे कि विश्व के मानचित्र से पाकिस्तान का नाम मिट जाय।




