जमशेदपुर (आनन्द राव): जमशेदपुर का पहला फ्लाई ओवर का सौगात जल्द ही मिलने जा रहा है,जिसका कार्य युद्ध गति से किया जा रहा है। इस फ्लाई ओवर को, प्रथम चरण में 252 करोड़ के लागत से निर्माण किया जा रहा है।निर्माण कार्य की स्थिति पर पथ विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय ने जानकारी देते हुए बताया कि,फ्लाई ओवर निर्माण कार्य के लिए अहमदाबाद की कंपनी डी आर अग्रवाल को अधिकृत किया गया है।यह फ्लाई ओवर 4 और 2 लेन में बनेगी जो कुल 57 पिलर पर स्थापित होगी,जिसमें से 26 पिलर पूरी कर ली गई है.

अन्य पीलरं का निर्माण तेजी से किया जा रहा है. 4 लेन डिमना रोड के ब्लू बेल्स स्कूल के समीप से आरंभ होगी और मेरिन ड्राइव गोलचक्कर से पूर्व समाप्त होगी, जब की 2 लेन गांधी मैदान छोर से आरंभ होगी, जिस ओर का कार्य भी शुरू कर दी गई है।फ्लाई ओवर के निर्माण में आधुनिक तकनीकी और उच्चगुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।जिसमें सैकड़ो मजदूर,तकनीकी अधिकारी और इंजीनियर दिन रात कार्य कर रहे है।फ्लाई ओवर की कुल लंबाई लगभग साढ़े 3 किलोमीटर की होगी,और 18 माह में इसे तैयार कर आम लोगों लिए समर्पित कर दी जाएगी।जिसके बन जाने से जमशेदपुर वासियों के वर्षों की मांग पूरी होगी और जाम से भी निजात मिल जाएगी जो जमशेदपुर के लिए सौगात के रूप में देखा जा रहा हैं।




