जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के कुंवर सिंह रोड स्थित राष्ट्रीय मध्य विद्यालय सरकारी स्कूल में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई,युवक का गला रेत कर हत्या कर दी गई थी. युवक का नाम सौरव शर्मा उर्फ पवन बताया जा रहा है वह कल शाम से घर से निकला था फिर वह भी लौटा, सुबह स्कूल खुलने पर स्कूल के प्रथम तल्ले में शव होने की जानकारी मिली,जिसके बाद परिवार वालों और पुलिस को सूचना दी गई।

युवक स्कूल के कमरे तक कैसे पहुंचा इससे परिवार वाले अनभिज्ञ है।वैसे आशंका जताई जा रही है कि स्कूल में चूना पुताई का कार्य चल रहा था संभावना है कि स्कूल बंद होने के कारण युवक अपने साथियों के साथ बांस के सीढी के सहारे कमरे में प्रवेश किया जहां किसी बात को लेकर विवाद होने पर उसके साथियों ने ही उसकी हत्या कर फरार हो गए। इस मामले में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी दी कि हत्या के मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है वही घटना में संलिप्त एक युवक को गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।




