जमशेदपुर: दिनांक 20/03/25 को महाविद्यालय में सम्राट हास्पिटल, आदित्यपुर के सहयोग से एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा की अध्यक्षता में होगा। जिसमें शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों, एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए ई.सी.जी. एवं ब्लड टेस्ट आदि होगा। सम्राट हास्पिटल एवं ट्रस्ट के बीच एम.ओ. यूं. के तहत यह शिविर लगाया जा रहा है। इस सम्बन्ध में सम्राट हास्पिटल के अधिकारियों, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा, डॉ दीपंजय श्रीवास्तव, समन्वयक, (स्वास्थ्य जांच शिविर) के बीच आज एक बैठक का आयोजन आज किया गया।

इसके पहले भी इस तरह के शिविर, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के लिए सम्राट हास्पिटल एवं ट्रस्ट, आदित्यपुर ने एल. बी. एस. एम. महाविद्यालय में पहले भी लगवा चुके है। इसके लिए महाविद्यालय परिवार सम्राट हास्पिटल एवं ट्रस्ट के प्रति आभार प्रकट करते है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा, डॉ ज्योति कुमार सिंह, डॉ दीपंजय श्रीवास्तव, डॉ अरविन्द पंडित, मिस्टर विशाल, आदि लोगों ने बैठक में भाग लिया।




