सरायकेला गम्हारिया अजीत मंडल : दुर्गा पूजा को देखते हुए शनिवार को उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार के संयुक्त तत्वाधान में उपायुक्त के अध्यक्षता में गम्हारिया प्रखंड परिसर स्थित हॉल में शांति समिति की बैठक हुई। आयोजित बैठक में सभी विभागों के पदाधिकारी एवं दुर्गा पूजा कमिटी के लोग शामिल हुए l इस दौरान बैठक में विभिन्न समस्या जैसे लाल बिल्डिंग चौक पर सड़क जाम की स्थिति, पूजा पंडालों में पुलिस जवानों की तैनाती,सड़क पर गढ्डों के कारण हो रहे दुर्घटना से उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया l वही उपायुक्त ने इन समस्याओं पर पूजा से पहले समंधित सभी विभागों को ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं l इसके साथ ही उपायुक्त ने बैठक में शामिल सभी पूजा कमिटियों के सदस्यों से पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, अग्नि शामक तथा साफ सफाई रखने पंडालों में वोलेंटियर की व्यवस्था करने,रात 10 बजे के बाद साउंड सिस्टम बंद करने के निर्देश दिए है lवही बिजली विभाग को बिजली की समस्या होने पर तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए है। साथ ही सुरक्षा के लिए पूजा पंडालों में पेट्रोलिंग पार्टी की गस्ती बढ़ाने, टाइगर मोबाइल जवानों की संख्या में बढ़ोतरी करने के निर्देश दिए गए

May 15, 2026 7: 01 pm
Breaking
- चाय नाश्ता का होटल चलाने वाले की बेटी ने सीबीएसई 12वीं मे बनी सिटी टॉपर, जमशेदपुर सहित गोड़ समाज मे खुशी का माहौल
- पत्रकारों की बोलती कलम, समाज में हमारी जिम्मेदारियां
- जमशेदपुर से वाराणसी सफर अब होगा और आरामदायक
- अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला द्वारा पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण, उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर ईंधन उपलब्ध कराने के निर्देश
- रेलवे गुमटी के तड़ित चालक और कॉपर चोरी के 2 आरोपी चोरी के माल के साथ धराया, गया जेल
- बिहार आई बैंक ट्रस्ट का नाम बदलकर जल्द “झारखंड आई बैंक” करने का निर्देश दिया राज्यपाल ने
- उत्कल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें जून में रहेंगी रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, मई में मेमू और इतवारी एक्सप्रेस का परिचालन भी रहेगा ठप
- डीजल पेट्रोल को लेकर मची अफरा तफरी पंपों पर लगी, लंबी कतारें प्रशासन से सुरक्षा की मांग



