Advertisements
सरायकेला (संजीव मेहता) : जिले के उप विकास आयुक्त सह परियोजना निदेशक आइटीडीए आशीष अग्रवाल ने गम्हारिया प्रखंड सभागार में मनरेगा, 15वें वित्त, प्रखंड कल्याण विभाग एवम प्रखंड आवास विभाग के सभी बिंदुओं पर संबंधित टीम के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने सभी विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय द्वीवेदी को आवश्यक निर्देश दिए.
Advertisement

इसके साथ ही उप विकास आयुक्त के द्वारा गम्हरिया प्रखंड स्थित जगन्नाथपुर पंचायत अंतर्गत विद्या भारती स्कूल का भौतिक निरीक्षण किया. उन्होंने गम्हरिया प्रखंड में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति पर संतोष जताया और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए.
Advertisement




