जमशेदपुर : जमशेदपुर में चोरी और छीनतई की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है, लेकिन इस बार छीनतई की घटना ने जमशेदपुर को शर्मसार कर दिया है। कारण यह है की छीनतई की घटना में हमेशा जमशेदपुर के वासी ही शिकार होते थे लेकिन इस बार उड़ीसा के एक व्यक्ति इनका शिकार हो गया। घटना के बारे में भुक्तभोगी संतोष कुमार स्वाई ने बताया कि वह कटक के बदामबाड़ी थाना अंतर्गत कमालपुर का रहने वाला है। बुधवार को वह कदमा टैंक रोड के रहने वाले अपने भाई अशोक कुमार के घर पहुंचा था जहां 20 फरवरी को उनकी बेटी की शादी होने वाली है। इस सिलसिले में संतोष ने खरीदारी को लेकर सवेरे 12:00 कदमा बाजार गए थे ,जहां से वह पैदल ही टैंक रोड लौटने के दौरान किसी परिचित के फोन आने पर वह मोबाइल से बात करते हुए जैसे ही कृष्णा पथ के पास पहुंचे तभी पीछे से बाइक में सवार दो उच्चके आए और उन्हें धक्का देते हुए मोबाइल छीनकर फरार हो गए।

वहीं उनके द्वारा हो हल्ला करने पर उचक्कों का पीछा भी किया गया लेकिन संकीर्ण रास्ता का फायदा उठाते हुए सोनारी की ओर फरार हो गए। इधर घटना के बाद उन्होंने परिवार वालों को सूचित की और कदमा थाना में अज्ञात उच्चको के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। वहीं थाना प्रभारी आलोक कुमार से फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि जल्द ही उन उचक्कों को गिरफ्त में ले लिया जाएगा।बहरहाल उचक्कों के इस कारस्थानी की वजह से जमशेदपुर की प्रतिष्ठा पर प्रश्न चिन्ह लग गया है।




