Advertisements
जमशेदपुर :संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 648 वा जयंती के अवसर पर जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर 8 में संत रविदास कॉलोनी में कमिटी की ओर से 55 वा जयंती समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर संत रविदास मंदिर में सबेरे से समाज के लोगों ने पूजन कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया,वही संध्या काल में विशाल भोग वितरण का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो लोगों ने भोग ग्रहण किए।
Advertisement
इस मौके पर समाज के अध्यक्ष छोटू रवि दास ने कहा कि 1970 से लगातार संत रविदास जी की जयंती मनाते आ रहे हैं। उनका कहना था शिक्षित बनो, सहयोग करो, आगे बढ़ो । समाज के लोग संत रविदास जी के विचार एवं मार्गदर्शन के अनुसार चलते हैं,यही कारण है कि आयोजित समारोह में सभी समाज के लोग बढ़ चढ़ कार्यक्रम में सहयोग करते है।
Advertisement




