Advertisements
रांची :झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के नए अध्यक्ष के रूप में डॉ. नटवा हंसदा की नियुक्ति की गई है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। डॉ. हंसदा, जो पूर्व में राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, रांची में प्रभारी प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे, अब जैक के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे। उनकी नियुक्ति प्रभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्षों के लिए प्रभावी होगी।
Advertisement

राज्य सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय को शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि उनके अनुभव से झारखंड की शैक्षणिक नीतियों को मजबूती मिलेगी। शिक्षा विभाग ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं ताकि उनका कार्यभार ग्रहण सुचारु रूप से हो सके।
Advertisement




