Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी पुलिस लाइन में आयोजित स्वच्छता अभियान को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने झाड़ू लेकर सफाई में लग गए। इसे लेकर उनका मानना था कि इससे स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होती है। उन्होंने कहा कि, पुलिस लाइन के आवासीय परिसर में सफाई की समस्या देखी जा रही थी।

Advertisement
जिसे लेकर ही वे खुद श्रम दान करने उतरे है। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया है, कि वे परिसर के सभी ब्लॉक में स्वच्छता सुनिश्चित करे। उन्होंने यह भी कहा कि JNAC और जुस्को को भी निर्देश दिया गया है, कि पूरे परिसर सहित सभी ब्लॉक में सफाई से संबंधित लोगों को जागरूक करे बावजूद किसी के द्वारा अनियमितता बरती जाती है, तो उस पर कार्यवाही रे।




