Advertisements
सरायकेला / (संजीव मेहता) : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत मंगलवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कुचाई में चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस जागरूकता अभियान के तहत सड़क सुरक्षा थीम पर बच्चों ने पेंटिंग बनाई और प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

Advertisement
इस कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो मौजूद रहे। उनके द्वारा इस प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। उनके द्वारा बच्चों को बताया गया कि सड़क सुरक्षा हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण विषय है।





