जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस को नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने में एक बार फिर कामयाबी पाई है। उस बार बरसोल थाना की पुलिस ने डेढ़ लाख मूल्य के 8 किलो गांजा बरामद की है।प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ग्रामीण sp ऋषभ गर्ग ने जानकारी दी कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली मिली थी कि ओडिशा से पश्चिम बंगाल जाने वाले एक यात्री बस में गांजे का खेप जा रहा है. उसके बाद एक टीम का गठित कर बरसोल थाना के समीप चेकिंग लगाया गया.

इसी बीच एक बस पुलिस को देख कर कच्चे रास्ते से जंगल की ओर भागने लगा जिसे पुलिस ने काफी दूर तक पीछा कर बस को रोक कर जांच की गई।जिसमें से 8 किलो गांजा बरामद की गई। साथ ही बस के कंडक्टर जयंत दास को खरीद बिक्री में संलिप्तता पाए जाने पर गिरफ्तार कर लिया गया। ग्रामीण sp ने बताया कि बरामद गांजा की बाजार मूल्य लगभग डेढ़ लाख रुपए आंकी गई है। वहीं गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




