राँची : नव वर्ष के प्रथम दिन, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने कार्यालय में आयोजित एक सम्मान समारोह में नव प्रोन्नत अधिकारियों को बैज लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक अनुप बिरथरे, पटेल मयूर कन्हैया लाल, पुलिस उप-महानिरीक्षक चन्दन कुमार झा और अनुरंजन किस्पोट्टा को उनके नए पद के लिए बैज पहनाया गया। समारोह में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) सुमन गुप्ता, आईजी अभियान अमोल विणुकांत होमकर, आईजी पंकोज कम्बोज, ए विजयालक्ष्मी, कार्तिक एस, डीआईजी नौशाद आलम, शैलेन्द्र वर्णवाल और एसपी अमित रेणु समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। यह सम्मान कार्यक्रम गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा गत मंगलवार रात इन अधिकारियों को प्रोन्नति देने की घोषणा के बाद आयोजित किया गया।

इस अवसर पर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सभी प्रोन्नत अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों और नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये अधिकारी अपनी नई भूमिकाओं में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। समारोह में उपस्थित अधिकारियों ने इस मौके को गर्व का क्षण बताया और कहा कि यह प्रोन्नति उनके कर्तव्यों के प्रति समर्पण और सेवा का सम्मान है। इस प्रकार, नए वर्ष का यह पहला दिन झारखंड पुलिस के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि और प्रेरणा का प्रतीक बना।




