जमशेदपुर : ईसाई समुदाय के प्रभु यीशु मसीह के जन्म के पूर्व संध्या पर जमशेदपुर में माधुरी दीक्षित के फैन से प्रख्यात पप्पू सरदार ने सांता क्लॉस का रूप धारण कर साकची सहित विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों के बीच जाकर चॉकलेट और गिफ्ट बांटी अचानक सांता क्लॉस साकची गोल चक्कर में दिखने पर काफी संख्या में बच्चे कौतूहल नजर से उनके पास पहुंचे, इसके बाद सांता क्लॉस ने उन्हें गले लगाया और जादूनुमा थैले से गिफ्ट निकालकर छोटे बड़े सबों को बीच चॉकलेट और गिफ्ट बांटी जिससे बच्चे काफी खुश दिखे।

बच्चों का कहना था गिफ्ट पाकर वे काफी खुश है क्योंकि सांता क्लास ने गिफ्ट दिया है।वही सांता क्लॉस बने पप्पू सरदार ने कहा कि वह कई वर्षों से सांता क्लॉस का रूप धारण कर बच्चों के बीच जाते हैं और गिफ्ट देते हैं और उनके मुस्कान देख वे भी काफी खुश होते हैं यही पर परमेश्वर प्रभु की भी इच्छा है और आगे भी प्रतिवर्ष इसी तरह से बच्चों के बीच जाकर गिफ्ट बाटेंगे।




