सरायकेला / (संजीव मेहता) : शनिवार को दिंदली बस्ती के अशोक पथ में अवस्थित साईं आवास अपार्टमेंट के बिल्डिंग के छत से गिरकर 13 वर्ष के किशोर पीयूष कुमार की हुई। मौत मामले को लेकर सोमवार को आदित्यपुर थाना में त्रिपक्षीय वार्ता हुई।। जिसमें 50 हजार नगद और बाकी की राशि साढ़े नौ लाख रुपये का चेक के माध्यम से देने पर सहमति बनी है। त्रिपक्षीय वार्ता के बाद परिजन दोपहर बाद परिजनों ने टीएमएच से जाकर बच्चे के शव को शीतगृह से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए ले गए और देर शाम तक उसकी अंत्येष्टि करने की बात कही है। बता दें, कि कल परिजनों ने आदित्यपुर थाना का घेराव किया था और परिजनों ने बिल्डर के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बिल्डर पर अधूरे और असुरक्षित बिल्डिंग में परिवारों को रहने की अनुमति देने का आरोप लगाया था। जिसका परिणाम है कि आज एक 13 वर्ष के किशोर की मौत हुई है।

बेटे की मौत के बाद से आयुष के पिता का विपुल गोस्वामी की तबियत बार बार बिगड़ रही है। वे आरकेएफएल कंपनी में कार्य करते हैं। त्रिपक्षीय वार्ता में थाना प्रभारी के साथ मृत किशोर की ओर से जेएमएम नेता सरोज महापात्रा, भाजपा नेता संजय सरदार, आरके एफएल के यूनियन अध्यक्ष आनंद मिश्रा जबकि बिल्डर्स की ओर से अभिषेक हाजरा, राजू सेनापति, देवव्रत बोस, बबलू मिश्रा, लीगल एडवायजर जयंत राठौड़, गौतम पाल, सुशांत देव दत्ता, बादल बनर्जी, गोविंद सोनार आदि शामिल थे।




