जमशेदपुर : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल का अपना आठवां वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता टेल्को मूलगांवकर स्टेडियम में हषोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर कोल्हान डीआईजी मनोज रत्न चौथे मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। जिन्होंने बैलून उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ की ,वहीं स्कूल के विभिन्न शाखों के बच्चों के द्वारा किए गए आकर्षक परेड की सलामी ली। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसे देख मुख्य अतिथि सहित वहां मौजूद अभिभावक मंत्र मुग्ध हो गए। इस मौके पर डीआईजी ने कहा कि खेल में दो बाते होती है पहली जीत तो दूसरा सीख, क्योंकि जीतने वाले की जीत होती है। लेकिन नहीं जितने वाले को और बेहतर खेलने की सिख मिलती है।

खेल से बच्चों के शारीरिक विकास के साथ शरीर भी स्वस्थ रहता है। उन्होंने स्कूल द्वारा आयोजित इस खेल प्रतियोगिता की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी। वही स्कूल के प्रबंधक m.m सिंह ने कहा कि उनके स्कूल के विभिन्न शाखाओं में लगभग 9500 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जिसमें से 6 शाखों के 5000 बच्चे इस खेल प्रतियोगिता के कार्यक्रम में शामिल हुए हैं, उन्होंने कहा कि स्कूल की ओर से निरंतर प्रति वर्ष कार्यक्रम करते आ रहे हैं, और आगे भी यह जारी रहेगा।




