Advertisements
सरायकेला / (संजीव मेहता) : बीते 8 दिसंबर को कपाली के पशु खरीदार मो. ताजुद्दीन 55 (वर्ष) आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सापड़ा में मोब लिंचिंग के शिकार हो गए थे. इन्हें मारने पीटने के आरोप में आदित्यपुर पुलिस ने सापड़ा निवासी मन्नू यादव, चेला यादव, संजय यादव और गौतम मंडल को जेल भेजा है. उस समय मो. ताजुद्दीन गंभीर रूप से घायल थे जिनका इलाज चल रहा था, लेकिन 18 दिसंबर को मो. ताजुद्दीन की इलाज के दौरान मौत हो गई।
Advertisement

जानकारी देते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मो. ताजुद्दीन को मारने वाले सभी आरोपी जेल में हैं, जिन्हें रिमांड पर लाकर पूछताछ करने की कार्रवाई की जा रही है।
Advertisement




