जमशेदपुर : रोटी ड्राइव कार्यक्रम के तहत गरीब वंचित परिवार से जुड़े उत्क्रमित मध्य विद्यालय कमारगोड़ा के सैकड़ो बच्चों के बीच रोटी बैंक ने भोजन वितरण किया। यह भोजन साऊथ पार्क चिन्मया विद्यालय के बच्चों ने मुहैया कराया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटी बैंक के चेयरमैन मनोज मिश्रा ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य है, बच्चों की सहायता करने से मन को सुकून मिलता है। उन्होने बताया कि रोटी बैंक द्वारा शहर के स्कूलों मे रोटी ड्राइव कार्यक्रम विगत तीन वर्षो से लगातार चलाया जा रहा है, जिसके तहत अंग्रेजी स्कूल के बच्चे माह मे एक दिन भोजन दान करते है, जिसे गरीब वंचित परिवार से जुड़े बच्चों के बींच वितरित किया जाता है। यह कार्यक्रम विगत तीन वर्षो से लगातार चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम से अबतक अनेको अंग्रेजी स्कूल जुड़ चुके है।

उन्होंने बताया कि राज्य कुपोषण का दंश झेल रहा है, सकोड़ो बच्चों की असमय मौत हो कुपोषण से हो रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया ऐसे छोटे छोटे सार्थक अभियान के माध्यम से ही कुपोषण को भगाया जायेगा। कार्यक्रम मे रोटी बैंक के ट्रस्टी अनीमा दास, देवाशीष दास सहित अनूप कुमार, समाज सेवी सुमित सहित स्कूल के प्राचार्य श्रीधर हलधर,शिक्षक महेश कर्मकार, कपाली भाजपा मण्डल अध्यक्ष सोनू सिंह, पूर्व मुखिया, हिमांशु किस्कू वार्ड पार्षद,विष्णु सिंह, नासिर हुसैन, सपन कुमार सारंगी आदी ने भी संबोधित किया।




