जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत रामजन्म नगर बस्ती में बीती रात एक युवक को गोली मार कर घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का सिटी एसपी कुमार सुभाशीष ने जानकारी दी की,बीती रात लगभग 10:00 कदमा थाना को सूचना मिली कि रामजन्म नगर में फायरिंग की घटना में राहुल भगत नामक युवक घायल हो गया है। इसके बाद एक टीम गठित कर घटना की जांच आरंभ की जिसमें कुणाल गोराई और रोशन कुमार शर्मा मोहित की संलिप्तता पाई गई। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उनके द्वारा जानकारी दी गई कि राहुल और कुणाल जेल में बंद थे।

राहुल एनडीपीएस के मामले में,जबकि कुणाल चोरी के मामले में जेल में बंद था,जहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसे लेकर कुणाल राहुल से खफा था, बीती रात कुणाल रोशन के साथ रामजन्म नगर बस्ती गया था जहां राहुल से भेंट होने पर एक बार फिर विवाद हुआ और कुणाल ने राहुल पर फायरिंग कर दी, जिसमें राहुल भगत घायल हो गया। इधर कुणाल के निशानदेही पर एक पिस्टल चार जिंदा गोली एक खोखा और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। इसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




