Advertisements
जमशेदपुर: सहायक आयुक्त उत्पाद श्रीमती विमला लकड़ा के निर्देशानुसार दिनांक: 24-10-2024 को अवैध शराब की बिक्री के विरुद्ध व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी में कुल पांच अवैध शराब बिक्री स्थलों से कुल 46.875 लीटर विदेशी शराब तथा 45.05 लीटर बीयर व करीब 60 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद किया गया।
Advertisement
उक्त छापेमारी अभियान में कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । इन सभी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के उल्लंघन का मामला दर्ज करते हुए अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Advertisement




