जमशेदपुर : 155 वीं गांधी जयंती के अवसर पर मानगो गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया साथ ही देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर नमन किया इस दौरान जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल एसएसपी किशोर कौशल, ग्रामीण एसपी श्री ऋषभ गर्ग, एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने भी पंप अर्पित कर उन्हें नमन किए। इस मौके पर मंत्री ने कहा की आज हम सभी पूज्य बापू की जयंती मना रहे हैं ।

बापू के सत्य, अहिंसा के बताये मार्ग आज भी हमारे लिए प्रासंगिक है । आजादी के आंदोलन में उनके त्याग, बलिदान हमें प्रेरणा देती है। आज के समय में उनके आदर्श और विचार को समझना होगा। एक ऐसा व्यक्ति जिसने न कभी शस्त्र उठाया, न कभी किसी के प्रति कठोर शब्द बोले लेकिन सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलकर उन्होने अंग्रेजों को खदेड़ने का काम किया ऐसे महान बलिदानी को देश हमेशा याद रखेगा।




