Advertisements
Advertisement
जमशेदपुर : दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर के सिदगोड़ा से गोविंदपुर तक जैप 6 के 300 जवानों ने फ्लैग मार्च किया । इसे लेकर अधिकारी ने बताया कि सिदगोड़ा जैप 6 परिसर से यह मार्च निकाला गया है जो गोविंदपुर के अन्ना चौक तक जाएगी इस क्रम में यह मार्च सिदगोड़ा,बारीडीह, टिनप्लेट, टेल्को होते हुए गोविंदपुर के अन्ना चौक तक पहुंचेगी।
इसका उद्देश्य दुर्गा पूजा को लेकर क्षेत्र में अपराधियों के बीच डर एवं शांति व्यवस्था कायम करना है। इसी को लेकर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर जवानों को प्रशिक्षण के तौर पर यह फ्लैग मार्च 18 किलोमीटर का निकल गया है।
Advertisement




