जमशेदपुर : साकची गोलचक्कर मे दिनांक 29/09/24 को रोटी बैंक का सदस्यता अभियान सह पोषण अभियान की शुरुआत दिन के 12 बजे से की जाएगी। जिसमे मधुमेह एवं ब्लड प्रेशर की निःशुल्क जाँच भी होंगी। यह अभियान हर माह के अंतिम रविवार को नियमित रूप से साकची गोलचक्कर सहित शहर के अलग अलग क्षेत्रों मे भी आयोजित होगे। झारखण्ड एक कुपोषित राज्य है, राज्य को कुपोषण से मुक्त कराने के लिए रोटी बैंक विगत अनेक वर्षो से लंगर के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों मे लगातार अभियान चला कर हज़ारो जरूरतमंदो को निःशुल्क भोजन उपलब्ध करा रहा है, इस मिशन से अब तक 80 लाख से अधिक लोगो को भोजन उपलब्ध कराया जा चूका है। रोटी बैंक ने इस अभियान को घऱ घऱ तक पहुंचाने के लिए 10 हज़ार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

जिसकी शुरुआत 29 सितम्बर से की जा रही है। इस सदस्यता सह पोषण अभियान मे स्वास्थ्य जाँच कार्यक्रम भी रखा गया है, जिसके माध्यम से मधुमेह एवं ब्लड प्रेशर की निःशुल्क जाँच की जाएगी।
अतः सभी मिडिया के सम्पादक एवं पत्रकार सहित यू टूबर्स बंधु से आग्रह है कि उक्त कार्यक्रम मे भाग लेकर हमारे अभियान को सफल बनाने की कृपा प्रदान करें। धन्यवाद 🙏 आपका साथी
मनोज मिश्रा,चेयरमैन, रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट, जमशेदपुर।




