जमशेदपुर : राष्ट्रीय संघर्ष समिति ई पी एस 95 को लेकर पेंशनरों ने पूरे भारत सहित जमशेदपुर में भी भविष्य निधि कार्यालय में प्रदर्शन कर कमिश्नर के माध्यम सरकार को ज्ञापन सौंपा।जमशेदपुर में समिति के अध्यक्ष कालीपदो सुई और यूनियन के नेता रघुनाथ पांडे ने कहा की 1995 के पेंशनरों का इस संस्था में पूरे भारत से 78 लाख और जमशेदपुर से 5 लाख पेंशनर जुड़े हुए है जिन्हे एक हजार से 3 हजार रुपए दिए जाते है इसके आलवे कुछ भी सुविधा नही दी जाती इनकी मांग है की न्यूनतम साढ़े 7 हजार रुपए अन्य सुविधा के साथ दिए जाय ।

इसके लिए चरण बद्ध तरीके से आंदोलन किया जा रहा लेकिन केंद्र सरकार सिर्फ आश्वासन ही दे रही है । पेंशनरों ने केंद्र सरकार चेताया की अगर कुछ राज्यों में होने वाले चुनाव से पूर्व इनकी मांगो को नही मानती है तो चुनाव में उन्हें सबक सिखाएगी।




