जमशेदपुर: पिछले दिनों झारखंड सरकार की ओर से जेसीसी सी जी एल परीक्षा लिए जाने के दौरान पेपर लीक होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से जमशेदपुर के साकची स्तिथ जुबली पार्क गोल चक्कर में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंक कर अपना आक्रोश व्यक्त की । बता दे की इससे पूर्व भी सरकार की ओर से परीक्षा ली गई थी। लेकिन पेपर लीक हो जाने की वजह से उसे रद्द कर दोबारा ली गई। इस बार सरकार की ओर से पेपर लीक ना हो इसके लिए इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई थी। बावजूद पेपर लीक होने से युवाओं में सरकार की नीति और व्यवस्था के प्रति सवाल उठाने लगे हैं।
इनका कहना है कि यह सिर्फ परीक्षा, दिखावा मात्र है, जबकि सरकार और उसके तंत्र पूरे भ्रष्टाचार में लिप्त है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है ऐसे में भारतीय जनता पार्टी हेमंत सोरेन को चेताते है कि वे अपने ढकोसले कार्य बाहर आए अन्यथा झारखंड के युवा सबक सिखाने से पीछे भी हटेगी।




