सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के लिए सर दर्द बना जिले के मोस्ट वांटेड अपराधी संतोष थापा को सरायकेला खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने संतोष थापा का मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर दिल्ली इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से दिल्ली पुलिस से गिरफ्तार करा कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सरायकेला खरसावां एसपी ने इन दिनों जिला में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु ,पुलिस द्वारा अलग-अलग टीम गठन कर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान की क्रम में आदित्यपुर थाना कांड सं०-104 / 2020, दिनांक 11. 8. 2020 धारा-307/34 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट में वांछित कुख्यात अपराधकर्मी संतोष थापा उर्फ संतोष बहादुर उम्र 41 वर्ष पे0 स्वर्गीय गोपाल थापा उर्फ गोपाल बहादुर सा0 बागुन हातू बारीडीह थाना सिदघोड़ा जिला पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर वर्तमान पता सा0 सतबहनी थाना आदित्यपुर जिला सरायकेला खरसावां को दिनांक 2.9.2024 को गठित टीम की सक्रियता से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर सरायकेला खरसावां लाया गया है । उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अपराध कमी संतोष बहादुर उफ संतोष थापा पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर एवं सरायकेला खरसावां के कई कांडों में आरोप- प्रत्रित है। गिरफ्तार अभियुक्त संतोष उफ संतोष थापा मुख्य रूप से लोगों को डरा धमका कर कम कीमत में उनका जमीन लेकर जमीन व्यवसाययों से सांठ गांठ कर ऊंची कीमत पर बेचने का काम करता है अवैध कार्य का विरोध करने पर गिरफ्तार अपराध कर्मी द्वारा अपने गुर्गो के माध्यम से गंभीर अपराध की घटना को अंजाम दिया जाता रहा है। पूछताछ के क्रम में प्राप्त जानकारी के आधार पर अपराधकर्मी एवं विभिन्न जमीन विषयों के बीच सांठ गांठ की जांच की जा रही है। संतोष थापा उफ बहादुर का आपराधिक इतिहास रहा है, और विभिन्न जिलों में दर्जनों मामले उनके विरुद्ध दर्ज है।

उक्त बातें जिले के पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावां मुकेश कुमार लुनायत ने आदित्यपुर थाना में एक प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को जानकारी दी। गिरफ्तारी के समय दो मोबाइल बरामद किए गए हैं।छापामारी दल में संतन कुमार तिवारी थाना प्रभारी निमड़ीह , धीरंजन कुमार आदित्यपुर थाना, सुरेश राम अनुसंधानकर्ता आदित्यपुर थाना, एवं तकनीकी शाखाकर्मी शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने एक सवाल के जवाब मे बताया कि कुछ दिनों पहले आदित्यपुर क्षेत्र में अपराध की योजना बनाते हुए गुड्डू पांडे को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में एक नंबर मिला, जिसके आधार पर लोकेशन ट्रैक किया गया, तो संतोष थापा का लोकेशन मिला और उसके आधार पर लोकेशन की लगातार निगरानी करते हुए, ट्रैकिंग किया गया। जिसके आधार पर इंदिरा गांधी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है।




