जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिद्दगोड़ा स्तिथ सूर्यमंदिर प्रांगण में मंदिर कमिटी की ओर से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन कर रही है। तीन दिवसीय इस महोत्सव में शहर के लगभग 145 छोटे छोटे बच्चो ने भगवान श्री कृष्ण का रूप धारण कर उनके जीवनी को प्रस्तुत किया। जिसमे किसी ने बाल जीवन के माखन चोर को दर्शाया तो, किसी ने राधा के रूप में नृत्य कर,वहीं किसी ने कविता के माध्यम से उनके जीवन को दर्शाया। तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव का फाइनल 26 अगस्त को होगा जिसमे ओडिसा के राज्यपाल माननीय रघुवर दास उपस्थित रहेंगे जिनके द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करेंगे। इस महोत्सव के बारे में कमिटी के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह और अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने जानकारी दी की विगत 15 वर्षो से कमिटी यह महोत्सव करते आ रही है।

इस वर्ष सुरक्षा कारणों से मटका फोड़ कार्यक्रम को स्थगित किया गया है जबकि अन्य सभी कार्यक्रम यथावत रखी गई है जिसे देखने के लिए शहर के लोग शामिल होते है कार्यक्रम के प्रथम दिन कमिटी के सदस्यों के अलावे मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार एवम काफी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं एवम गणमान्य लोग उपस्थित थे।




