जमशेदपुर:जमशेदपुर शाखा के स्टेट बैंक द्वारा ग्राहकों के सुविधा के मद्देनजर रखते हुए जगह-जगह पर नोट विनियम एक्सचेंज मिला का आयोजन किया जा रहा है। इसी अभियान के कड़ी में जमशेदपुर के बिष्टुपुर पोस्टल पार्क के नजदीक में 8 अगस्त 2024 गुरुवार को नोट विनियम एक्सचेंज मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें पुराने नोटों को निम्न मूल्य वर्ग के नोटों और सिक्को से बदलने की सुविधा के साथ ही साथ 10 ,20, 50, एवं ₹100 के नोट भी उपलब्ध रहें। इसके साथ ही साथ एक दो पांच 10 एवं 20 के सिक्के भी रहे ।जिसकी तैयारी भारतीय स्टेट बैंक जमशेदपुर द्वारा निरंजन कुमार एवं सभी बैंक कर्मियों के सहयोग से आयोजन की तैयारी की गई।
बिष्टुपुर पोस्टल पार्क में मेले के आयोजन 11:00 बजे से 1:00 बजे तक किया गया ।मेला का उद्घाटन एजीएम शिवेंद्र कुमार द्वारा किया गया। साथ में सर्विस मैनेजर दिलीप कुमार घोष एवं कैश ऑफिसर निरंजन सुमन टुडू तथा अन्य पदाधिकारी कर्मचारी ग्राहक उपस्थित रहे।





