Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर : जमशेदपुर मे सामाजिक संस्था बंग बंधु के द्वारा देश की आजादी के जंग में मात्र 18 वर्ष की आयु में अपना बलिदान देनेवाले अमर शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर 11 अगस्त को शहर के तमाम बंगभाषी संस्थाओं के साथ मिलकर मानगो गोलचक्कर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण का आयोजन किया जाएगा. संस्था की अध्यक्ष अपर्णा गुहा ने बताया कि संस्था के सदस्य सुबह भुइयांडीह दुर्गापूजा मैदान में एकत्रित होंगे।
जहां से सभी बंगभाषी संस्था के सदस्य हाथों में तिरंगा लेकर पदयात्रा करते हुए मानगो पुल में स्थित शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।





