जमशेदपुर : झारखंड प्रजापति महासंघ पूर्वी सिंहभूम की ओर से बाराद्वारी स्थित प्रजापति भवन में प्रेस कंप्रेस आयोजित की गई, जिसमें महासंघ की अध्यक्ष तीतर प्रजापति ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि, 9 नवंबर को महासंघ के द्वारा 25वां स्थापना दिवस का आयोजन भालूबासा शीतला मंदिर में किया जा रहा है, जिसमें झारखंड के 24 जिला से प्रजापति समाज के लोग शामिल होंगे।

इनमें महासंघ के चेयरमैन एवं अन्य अधिकारी सहित कई गणमान्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के विकास एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा एवं परिचर्चा की जाएगी ताकि इस समाज को अन्य समाज की तरह विकास की ओर अग्रसर कर सके प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यक्ष तीतर प्रजापति,सचिव हरि शंकर पंडित, कोषाध्यक्ष वशिष्ठ मुनि प्रजापति संगठन मंत्री लालतू पाल मौजूद थे।




