28 किलो गांजा जप्त, चौपारण पुलिस को मिली बड़ी उपलब्धि। घर में रख कर चला रहे थे कारोबार।

1 min read
Advertisements
Mukesh Jewellers

हजारीबाग: हजारीबाग जिले के चौपारण पुलिस को  बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह के निर्देश पर किए गए छापामारी में बड़ी मात्रा में अवैध गांजा बरामद कर  तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया है ।  घर में छिपाकर रखी गई 28 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। यह गंजा प्लास्टिक की बोरी और जार में छिपाकर रखा गया था। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन  को गिरफ्तार किया है। बरामद की गई गांजा का अंतरराष्ट्रीय मूल्य 15 लाख से अधिक बताया जा रहा है।गिरफ्तार तस्करों में चौपारण थाना क्षेत्र के दादपुर गांव के उदय कुमार सिंह, अशोक दांगी, और हीरामणि रजक शामिल हैं। इन तस्करों ने घर में छिपाकर रखी गई गंजा का व्यापार किया था। हजारीबाग पुलिस की के संबंध में हजारीबाग एसपी  अरविंद कुमार सिंह ने बताया यह गंजा उड़ीसा से सप्लाई हुआ और झारखंड के माध्यम से दिल्ली ले जाने की योजना बनाई गई थी।इस  की जानकारी पुलिस को मिली थी। इसमें उन्हें सफलता मिली, और अवैध गांजा को बरामद किया गया। इस मामले में तीनों तस्करों के खिलाफ चौपारण थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पिछले महीने भी एक  घर में छिपा कर रखे गए  गांजा को बरामद किया गया था, और मुख्य तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया था।इस कार्रवाई मे एसडीपीओ बरही सुरजीत कुमार एवं थाना प्रभारी चौपारण दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन हुआ। पिछले महीने भी कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद गांव के एक घर से छापेमारी कर हजारीबाग पुलिस ने 2 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया था और मुख्य तस्कर को भी हिरासत में लिया था।

 

Share this post

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours