Saraikela (संजीव मेहता) : इच्छापुर दुर्गा पूजा मैदान में रविवार को एकदिवसीय 25वीं जतिंद्र नाथ मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन सफलता पूर्वक हुआ. इस टूर्नामेंट का चैंपियन मेजबान वाईकेएस इच्छापुर बनी, जिसे 51 हजार रुपए का नगद ईनाम और ट्रॉफी दी गई. जबकि टूर्नामेंट का उपविजेता टीम रही राधे राधे एफसी कुकड़ू, जिसे नगद 35 हजार रुपए नगद इनाम के साथ ट्रॉफी सौंपी गई.

वहीं तीसरे नम्बर की टीम माँ तारा क्लब को 15 हजार और चौथे नंबर की टीम अरमान एफसी को 13 हजार रुपए का नगद इनाम सौंपा गया. इसके अलावा बेस्ट गोलकीपर और सबसे अधिक गोल मारने वाले बेस्ट खिलाड़ी को भी नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया. इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने 51 सौ रुपए की एंट्री फीस देकर हिस्सा लिया था. प्रत्येक टीम में 9-9 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. सभी विजेता टीमों को मुख्य अतिथि समाजसेवी रणबीर सिंह, बिरजू पति और भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने राशि और ट्रॉफी सौंप कर सम्मानित किया. जबकि टूर्नामेंट के उद्घाटन में भी अतिथियों ने बैलून उड़ाकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया था. इस आयोजन में स्थानीय पार्षद धीरेंद्र महतो के साथ आयोजक युवक कल्याण समिति के सभी पदाधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई.





