Advertisements
जमशेदपुर: ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति के द्वारा 103 वीं ललित जयंती समारोह के अवसर पर दो दिवसीय मिथिला महोत्सव का आयोजन सिदगोड़ा टाउन हॉल में आयोजित की जाएगी। इस महोत्सव का आयोजन 19और20 अप्रैल को को होगा।
Advertisement

महोत्सव के माध्यम से मिथिला लोक संस्कृति, साहित्य और भाषा पर चर्चा होगी, वही पुस्तक का भी विमोचन किया जाएगा इसके अलावा रंगारंग कार्यक्रम के आयोजन के लिए नेपाल से कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। वहीं महिला शाखा के द्वारा मिथिला हॉट लगाया जाएगा जिसमें परंपरागत व्यंजनों की प्रदर्शनी लगेगी वहीं मिथिला भाषा के पुस्तको का क्रय विक्रय भी कर सकेंगे।
Advertisement




