Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : आज वार्ड 17 के प्रभात पार्क में पांच वार्डों का 15, 16, 17, 18 एवं वार्ड 19 के इंदिरा गांधी पेंशन योजना के लाभुकों का सत्यापन शिविर लगाकर किया गया.यह शिविर गम्हरिया प्रखंड के निर्देशानुसार कई तरह के इंदिरा गाँधी पेंशन योजना का सत्यापन किया गया.
Advertisement

इस दौरान लाभुकों का आधार कार्ड और बैंक पासबुक से मिलान किया गया. जिन लाभुकों की मृत्यु हो चुकी है उनका नाम काट कर हटाया गया. कैंप को स्थानीय वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न की गई. गम्हरिया अंचल से उपस्थित कर्मचारी संदीप कुमार, सोनामणि महतो, सूरज गोराई, राकेश कुमार, आंगनबाड़ी सेविका सुनीता कुमारी, सेविका रुपमा सिंह आदि मौजूद रहे.
Advertisement




