Saraikela (संजीव मेहता) : झारखण्ड नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से उनके आवास पर मिलकर वार्ड 17 की समस्याओं को लेकर पूर्व वार्ड पार्षद नीतू शर्मा मिली और उन्हें जन सरोकार से जुड़ी योजनाओं से अवगत कराई.
जिसमे खरकाई ब्रिज में जाली लगाने, घर -घर जल नल योजना, पानी की समस्या, वार्ड 17 में कई पथ जो बोर्ड बैठक में पारित तो हो चूका है अब तक धरातल पर नहीं उतरने जैसी समस्याएं शामिल थीं. इससे संबंधित उन्हें एक ज्ञापन सौंपा गया है. जिसमें –
(1) हरिओम नगर 5/B शिव मन्दिर के पीछे आस्था आर्केड होते हुए बैंक कॉलोनी तक की सड़क.
(2) हरिओम नगर में कृष्णा स्वीट्स के पीछे हाउसिंग कॉलोनी तक जानेवाली पथ.

(3) संजीवनी हॉस्पिटल पथ.
(4) जयप्रकाश उद्यान मनीष कुमार के घर से प्रतिमा निवास होते हुए देवराहा धाम तक का पथ.
(5) नगीनापुरी जगदम्बा अपार्टमेंट गणेश लक्ष्य अपार्टमेंट ब्लॉक D तक एवं वार्ड के सभी क्षतिग्रस्त नाली का नवनिर्माण अन्य योजनाएं.
नगर विकास एवं आवास मंत्री ने पार्षद को आश्वासन दिया कि विकास कार्य जल्द ही धरातल पर उतरेगी.




